हनुमानगढ़। जंक्शन में महाराजा अग्रसेन चौक स्थित इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर में शनिवार को भगवान शिव परिवार एवं शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर भक्ति भाव से अनुष्ठान में सहभागिता निभाई। प्रात:काल पंडित उदयभान शर्मा के सानिध्य में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मुख्य यजमान के रूप में पूर्व पार्षद प्रतिनिधि मनोज बड़सीवाल, पवन वर्मा, इन्द्रपाल वर्मा, राकेश दादरवाल, मनीष सेतिया, गगन, शिवराज, सौरभ, सोनू सेतिया तथा करण नायक ने विधिपूर्वक पूजा कर भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। वैदिक मंत्रों के उच्चारण से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। कार्यक्रम के दौरान हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया, जिसमें यजमानों और श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। इस मौके पर रामकुमार सेतिया, गुरबख्श सिंह, लाभ सिंह, अर्जुन यादव, नरेश नायक, महेश वर्मा, रोशन बावरी, उपदेश कुमार, रणजीत, कृष्ण सैनी, लालचंद वर्मा, जगजीत सिंह, अशोक नाई तथा लाभ सिंह मौजूद रहे।
