हनुमानगढ़। सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की भावना को साकार करते हुए एपेक्स क्लब के स्थापना दिवस के अवसर पर एपेक्स क्लब हनुमानगढ़ टाउन और एपेक्स क्लब महिला के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय के मुख्य द्वार के सामने निःशुल्क भंडारे का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना था, ताकि कठिन परिस्थितियों में उन्हें राहत मिल सके। भंडारे में खिचड़ी, दलिया-ब्रेड, चावल, दूध तथा ताजे फलों का वितरण किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीजों व उनके परिजनों ने इस सेवा का लाभ उठाया। कार्यक्रम की प्रेरणा प्रोजेक्ट चेयरमैन एपेक्शीयन अजय सुखीजा से मिली, जिनके मार्गदर्शन में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर एपेक्स क्लब अध्यक्ष एपेक्शीयन डॉ. प्रदीप सहारण और सचिव एपेक्शीयन इंद्र पाहवा, एपेक्शीयन राजेंद्र बेद ने क्लब द्वारा समय-समय पर किए जा रहे सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एपेक्स क्लब का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा पहुँचाना है और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। सेवा कार्य में कोषाध्यक्ष दिनेश तलवाडिया, एपेक्शीयन अजय सुखीजा, एपेक्शीयन राजेंद्र बेद (नेशनल वाइस प्रेसिडेंट, एपेक्स क्लब इंडिया), उपाध्यक्ष एपेक्शीयन बालकृष्ण गोल्याण, एपेक्शीयन राजेन्द्र कालरा टोनी, एपेक्शीयन हरदीप सिंह, एपेक्शीयन गुरदीप सिंह, एपेक्शीयन विपिन गगनेजा, एपेक्शीयन गौरीशंकर शर्मा (पूर्व अध्यक्ष), महिला क्लब अध्यक्ष एपेक्शीयन सुषमा बैद, एपेक्शीयन रेणु सोंधी तथा लैब टेक्नीशियन बिंदर सिंह सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। इस आयोजन से अस्पताल परिसर में सेवा, सहयोग और सद्भाव का सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
