
हनुमानगढ़। चक 16 जेआरके, डबलीबास चेना के रामबाग में पीलीबंगा विधायक विनोद गोठवाल की ओर से एमएलए-लेड कोटे से विद्युत कनेक्शन करवाया गया है। इसके लिए प्रयासरत रामबाग सेवा समिति सदस्यों ने विधायक का आभार जताया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि रामबाग में विद्युत कनेक्शन करवाने की मांग को लेकर उन्होंने विधायक विनोद गोठवाल से मुलाकात की। विधायक ने तुरंत प्रभाव से डिजायर लिख कर बिजली विभाग हनुमानगढ़ से एस्टीमेट मांगा। एस्टीमेट 96 हजार 375 रुपए की राशि का बना। विधायक ने जिला परिषद को रामबाग की अनुशंसा बनाकर भेजी। अब बजट पारित होने पर चक 16 जेआरके के रामबाग में विद्युत कनेक्शन करने की प्रक्रिया की गई है। विद्युत कनेक्शन होने पर रामबाग सेवा समिति संस्था अध्यक्ष डॉ. सोहन लाल सुथार, सचिव बद्रीराम कालवा, कोषाध्यक्ष अनिल सुथार, संरक्षक डूंगरराम कालवा, उपाध्यक्ष पुरखाराम राम बिर्ट, पूर्व सरपंच बालचंद ज्याणी, राकेश भाट, हरदीप बिर्ट, सुरजीत बिर्ट, अनिल महला, रामलाल ज्याणी, लोकेश ज्याणी, मनजीत बिर्ट ने विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया।
