
हनुमानगढ़। सड़क सुरक्षा माह को मद्देनजर रखते हुए सोमवार को गांव शेरगढ़ स्थित स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यातायात प्रभारी अनिल चिन्दा ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर पालन करने एवं नशे से दूर रहने, नशे का व्यापार करने वाले की सूचना तुरंत पुलिस विभाग को दिए जाने के लिए प्रेरित किया। केन्द्र सरकार की राह-वीर योजना तथा राज्य सरकार की आयुष्मान योजना के बारे में बताकर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल भिजवाकर अच्छा मददगार बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को अच्छा मददगार के पंपलेट वितरण किए गए। धुंध के मौसम को मध्यनजर रखते हुए वाहन चलाते समय सावधानियां के बारे में भी बताया गया। छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की पालना करने व करवाने की शपथ ग्रहण करवाई गई।
