हनुमानगढ़। श्री श्याम मंदिर परिसर में आगामी 4 मार्च 2026 (बुधवार) को प्रातः 8:15 बजे से भव्य “रंग-रंग फाग महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में गुलाल व फूलों की होली खेली जाएगी तथा बाबा श्याम का दरबार आकर्षक झांकियों और विशेष सजावट के साथ सजाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि वे उत्सव में श्रद्धा और उल्लास के साथ भाग ले सकें। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन एवं आरती का आयोजन भी होगा, जिससे भक्तिमय वातावरण निर्मित होगा। मंदिर के संस्थापक स्व. श्री हरिराम जी सेवदा की स्मृति में आयोजित इस महोत्सव में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पुजारी रामावतार सेवदा ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर फागोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। मंदिर समिति ने सभी आगंतुकों से अनुशासन बनाए रखने और आयोजन को शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करने का आग्रह किया है।
