हनुमानगढ़। सनातन धर्म की रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान संत गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी समागम के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन केशव सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों सहित श्रद्धालुओं की भागीदारी अपेक्षित है।
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम 28 फरवरी 2026, शनिवार को सायं 5:30 बजे से 7:00 बजे तक सारस्वत भवन, कलेक्टरेट रोड (शिव मंदिर सिनेमा के पीछे) हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित होगा। विचार गोष्ठी के माध्यम से गुरु तेग बहादुर जी के त्याग, तप और बलिदान को स्मरण करते हुए समाज में धार्मिक सहिष्णुता, मानवता और राष्ट्रधर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। संस्थान ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर महान संत के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है। आयोजकों का कहना है कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
