सूरतगढ़ थर्मल। टिब्बा क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजियासर स्टेशन में सार्वजनिक मुख्य स्थलों और गलियों में ग्राम पंचायत राजियासर के तत्वावधान में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सरपंच प्रतिनिधि छोटूराम झोरड़ और उपसरपंच प्रतिनिधि अजयपाल गोदारा व पंच प्रतिनिधि शिशपाल खंडेलवाल ने बताया कि राजियासर स्टेशन में सुरक्षा की दृष्टि के मध्य नजर सार्वजनिक स्थलों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए पिछले काफी समय से सरपंच रामी देवी झोरड़ और विडियो राजकुमार मेहरड़ा प्रयासरत थे। बहुत जल्द कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं कैमरे लगाए जाने को लेकर ग्रामीणों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।
