संगरिया। महात्मा गांधी राज्यकीय विद्यालय नंबर-2 में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर के समापन अवसर पर क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना के लिए भव्य महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुगंधा बहल, ओम प्रकाश कोटी, संगरिया जागृति संस्था के अध्यक्ष अमरनाथ पेंटर तथा सेवा भारती के अध्यक्ष सतीश नागपाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर गायत्री परिवार के पूनम गोस्वामी, फूलचंद शर्मा, नंदपाल सिंह राजपूत, पवन चौरड़िया, सुशीला अरोड़ा, गीता देवी सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्यों एवं बच्चों ने यज्ञ में सहभागिता करते हुए पूर्णाहुति प्रदान की। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुए महायज्ञ में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में सुख, शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान ग्रीष्मकालीन शिविर के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया गया। अंत में पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का विधिवत समापन किया गया।
