हनुमानगढ़। सेक्टर-12 बस्ती में हिंदू सम्मेलन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर साध्वी पराजिता भारती जी, साध्वी निशा भारती जी, स्वामी सुखदेवानंद जी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक गिरीश जी चालवा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक अनिल तथा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख विनोद का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साध्वी पराजिता भारती जी ने अपने उद्बोधन में हिंदू जागरण की दिशा में समाज की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिना किसी भेदभाव के समरसता के भाव से एकजुट होकर रहना ही समाज की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से जागरूक होकर सकारात्मक सहयोग करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विनोद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख करते हुए पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की विस्तृत जानकारी दी और उसे जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। इस सम्मेलन में बस्ती के अनेक गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं बच्चों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में मंचासीन अतिथियों का भगवा वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।

तत्पश्चात भारत माता की आरती की गई एवं प्रसाद का वितरण किया गया। हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम टोली में जतिन, कार्यक्रम संयोजक पारितोष वाल्मीकि, सह-संयोजक परविंदर सिंह, अत्तर सिंह, सरदार कुलविंदर सिंह, सवित्र, गौरव, हर्ष, लक्ष्य, नरवीर, दक्ष, श्रीमती किरण, दीक्षा चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
