रावतसर। आज एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जब अधिवक्ता निर्मल माहेश्वरी पुत्र राजकुमार पेड़ीवाल, अनुराग माहेश्वरी, एवं पीड़ीवाल परिवार बंगासर वाले ने न्यायालय परिसर, सामुदायिक अस्पताल तथा बांगसर अपनी कर्मभूमि एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पंखे लगवाए गए। इस जनहितकारी कार्य से आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और सार्वजनिक संस्थानों में सुविधाओं का स्तर और बेहतर होगा। इस अवसर पर, बार संघ रावतसर के अध्यक्ष विनोद स्वामी ने पेड़ीवाल परिवार की इस सराहनीय पहल के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सहभागिता से ही संस्थानों की गरिमा बढ़ती है और जनकल्याण के कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। अधिवक्ता अर्जन लाल वर्मा ने कहा कि समाज के सक्षम वर्ग द्वारा इस प्रकार के छोटे-छोटे लेकिन प्रभावी प्रयास ही व्यापक बदलाव की नींव रखते हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर सुविधाओं का विस्तार जनसुविधा के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था को भी सहयोग देता है। इस अवसर पर, अनेक गणमान्य नागरिक एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे, जिनमें अधिवक्ता संजय बराड़ा, मदनलाल वर्मा, रामप्रताप वर्मा, विशाल कुमार, हनुमान शर्मा, श्री किशन शर्मा, दुलीचंद, लिछी राम छींपा, राजेन्द्र थोरी, अशोक भादू, गौरीशंकर वर्मा, प्रवीण, गजेंद्र सिंह सहित अन्य प्रबुद्धजनों ने भी पेड़ीवाल परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। पेड़ीवाल परिवार की इस पहल को रावतसर में सामुदायिक सहयोग और मानवीय संवेदना का सशक्त उदाहरण माना जा रहा है। यह पहल निश्चित ही जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
