हनुमानगढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में वार्ड नम्बर 18, दुर्गा कॉलोनी, जंक्शन स्थित नंदीशाला को जनसेवा एवं पशु संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यां के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान नंदीशाला की ओर से लंबे समय से निराश्रित एवं बेसहारा पशुओं की सेवा, संरक्षण और देखभाल के लिए किए जा रहे समर्पित प्रयासों को देखते हुए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान मगन लखोटिया, गिरधारी सारस्वत, पूर्व पार्षद हिमांशु महर्षि, राजीव अग्रवाल, सुशील डूढाणी, सुरेंद्र यादव, भागीरथ तावणिया, ओमप्रकाश लखोटिया सहित नंदीशाला के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने इस उपलब्धि पर नंदीशाला से जुड़े सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया। पूर्व पार्षद हिमांशु महर्षि ने कहा कि नंदीशाला की ओर से किया जा रहा जनसेवा और पशु कल्याण का कार्य समाज में करुणा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है।
