हनुमानगढ़। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार जिला अस्पताल टाउन में आरबीएसके के तहत रेफर किये गए बच्चों के उपचार हेतु रैफरल कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में अनीमिया के 19 ओटाइटिस व श्रवण दोष के 08 ,दाँत रोग के 21व दृष्टि दोष के 39 ,स्किन के 09 चिन्हित बच्चों सहित कुल 103 बच्चे उपस्थित हुवे। कैम्प में कुल 76 बच्चों का ऑन स्पॉट ट्रीटमेंट किया गया व कुल 03 बच्चे उच्च संस्थान हेतु रैफर हुवे।

कैम्प में दृष्टि दोष के बच्चों की रेफ़्रेक्शन जाँच कैम्प स्थल पर ही कि गयी। कैम्प में डॉ रामस्वरूप गोदारा मेडिसिन, डॉ शिप्रा शर्मा स्त्री रोग, डॉ अंकित गोदारा अस्थि रोग, डॉ चंदन प्रीत, ईएनटी, डॉ हरविंदर शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ विनोद सहारण डेंटल व डेंटल टेक्निशियन रविन्द्र गुलाटी ने सेवाएं दी। एडीएनओ आरबीएसके व हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर सुनील कुमार शर्मा ने उपस्थित समस्त को आभा आईडी पंजीयन व आईएचएमएस के सम्बंध में जानकारी दी। कैम्प में आवश्यक व्यवस्थाएं एवं पंजीयन कार्य आरबीएसके आयुष चिकित्सक डॉ रामकुमार शर्मा,एएनएम सन्तोष व अनिता ने सम्पन्न किया।

