चारणवासी। क्षेत्र के चक 8 केएनएन में सिंचाई पानी की समस्या से जूझ रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। शनिवार को 40 मुरब्बा लंबे खाले के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में एईएन रणवीर देहडू, एईएन मनदीप सिंह और एनपी 4 के अध्यक्ष इंद्राज पटीर ने संयुक्त रूप से नींव रखी। किसानों ने बताया कि खाला लंबे समय से क्षतिग्रस्त था, जिसके कारण सीपेज और बार-बार टूटने से सिंचाई का बेशकीमती पानी व्यर्थ बह रहा था। सरकार ने इस समस्या को देखते हुए 1.50 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। विभाग ने सुथार कंस्ट्रक्शन कंपनी, ढंढेला को इसका ठेका दिया है। ठेकेदार नितिन गोल्याण व बंशीलाल सुथार ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा होगा ताकि टेल तक पानी पहुंच सके। इस अवसर पर सोहनलाल भांभु उपाध्यक्ष, ग्राम सेवा सहकारी समिति, रामकुमार खीचड़, पूर्व तहसील अध्यक्ष, भाकिसं, रामकुमार सहू, हरीसिंह कुहाड़, संतलाल कुहाड़ सहित अनेक काश्तकार मौजूद रहे।
