हनुमानगढ़। मानव अधिकार परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. जगदीप सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यां के लिए बीकानेर संभाग अध्यक्ष पद का जिम्मा सौंपा गया है। डॉ. जगदीप सिंह ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए कई पहल की। उनकी इस नई जिम्मेदारी से बीकानेर संभाग में मानव अधिकारों के क्षेत्र में और अधिक प्रगति होने की उम्मीद है। डॉ. जगदीप सिंह ने कहा कि वे नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और संगठन के सभी सदस्यों के साथ मिलकर बीकानेर संभाग में मानव अधिकारों की स्थिति में सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। ह्यूमन हेल्थ चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश गेदर, धीरज गेदर, सुखविन्द्र सहित अन्य ने डॉ. जगदीप सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
