हनुमानगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ऐतिहासिक दांड़ी मार्च की स्मृति में गुरुवार को महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के तत्वावधान में जिला मुख्यालय पर शांति पदयात्रा, संगोष्ठी एवं सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कलक्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्थित गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित इस कार्यक्रम में गांधीवादी विचारकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा गांधी दर्शन से जुड़े विभिन्न वर्गांे के लोगों ने हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण गांधीवादी नारों और देशभक्ति के उत्साह से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात गांधी प्रतिमा स्थल से पदयात्रा प्रारंभ हुई। पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गां से गुजरते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने ‘गांधी जी अमर रहें, सत्य और अहिंसा अमर रहे, गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाओ जैसे नारों के साथ गांधीवादी विचारों का संदेश दिया। पदयात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर गांधी जी के विचारों को समाज तक पहुंचाने का आह्वान भी किया। पदयात्रा के पश्चात आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने गांधी जी के जीवन दर्शन, उनके सिद्धांतों तथा दांडी मार्च के ऐतिहासिक महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि दांडी मार्च केवल नमक कानून के विरोध का आंदोलन नहीं था, बल्कि यह अन्याय और अत्याचार के खिलाफ सत्य और अहिंसा की ऐतिहासिक मिसाल था, जिसने पूरे देश में स्वतंत्रता की चेतना को जागृत किया। इस मौके पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सह-संयोजक ने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और नैतिकता के आधार पर स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया और पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष अहिंसा के मार्ग से भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने के लिए गांधीवादी विचारधारा को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। जिला युवा समन्वयक मनोज बड़सीवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र दादरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य भूपेन्द्र चौधरी, पंचायत समिति के पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव गुरमीत सिंह चंदड़ा, भटनेर किंग्स क्लब के अध्यक्ष कुलभूषण जिंदल, पूर्व लोक अभियोजक दिनेश दाधीच, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय गोंद, कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप भाटी, जिला उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेंद्र मारवाल ने कहा कि गांधी जी का जीवन केवल इतिहास का हिस्सा नहीं है बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए भी मार्गदर्शक है। यदि समाज उनके सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वावलंबन के सिद्धांतों को अपनाए तो देश में शांति, समरसता और सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सत्य, अहिंसा और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर रामदिता नेतला, रामनिवास वर्मा, द्वारकाराम घोड़ेला, अर्जुन यादव, गुरजंट सिंह, गुरचरण सिंह, गुगनराम, सोनू सेतिया, शिवराज मान, गगन गिल, मयंक, मनीष सेतिया, सोनू यादव, सुखदेव सिंह, सुनील चांडी, करण नायक, महेश वर्मा, रोशन बावरी, संदीप सांसी, संतराम, खानाराम, संदीप कुमार, नाथूराम, तरुण सोनी, सुखदेव, गब्बर, हरिराम, कश्मीरी, संदीप कंबोज, गुरदीप सिंह, अर्श सोनी, सरोज खान, मनोज वर्मा, गोपाल सिंह, अमनदीप, भरपूर सिंह, अशोक छोड़ा, सुरेंद्र नागपाल, राहुल मिश्रा, विजय असीजा, मुकेश गुप्ता, राजकुमार महला, रणवीर, सुरेंद्र खटीक और जयदेव जोइया मौजूद रहे।
