ऐलनाबाद। दिव्य ज्योति जागृती संस्थान द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर अपने विचारों के माध्यम से संस्थान के संचालक एवं संस्थापक आशुतोष महाराज की शिष्यों ने गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जीवन मानवता के लिए समानता और प्रभु भक्ति का एक अनमोल मार्गदर्शन है, गुरु बहनों ने समस्त संगत को संबोधित करते हुए बताया कि सोई हुई आत्माओं को जगाने के लिए समय-समय पर युग पुरुष इस धरती पर अवतरित होते हैं तो वह संसार में प्रकाश,नव चेतना,और नव सृजन का संचार करते हैं तथा अज्ञानता में डूबे समाज को ज्ञान के दीपक से प्रकाशित करते हैं संत रविदास जी भी ऐसे ही एक महान महापुरुष थे जिन्होंने अध्यात्म की प्रचंड क्रांति के माध्यम से रूढ़िवादी और समाज में फैली कुरीतियों का विरोध किया उन्होंने संपूर्ण मानव जाति और माया और स्वार्थसे ऊपर उठकर सत्य का संदेश दियाl संत रविदास जी ने समाज में मेलजोल और भाईचारा बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया उनके गुरु भाई संत कबीर जी थे और उनके गुरु स्वामी रामानंद रहे उनका विश्वास था कि रामकृष्ण,करीम राघव आदि एक ही परमेश्वर के अनेक नाम है आज भी संत रविदास जी के उपदेश समाज के कल्याण और उत्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.
