ऐलनाबाद। सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय ऐलनाबाद में प्राचार्य डॉ सज्जन कुमार की अध्यक्षता व प्रो सुरेश कुमारी के संयोजन में छात्राओं के कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला प्रकोष्ठ और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत दिनांक 27-28 जनवरी को दो दिवसीय “ब्यूटी एवं वेलनेस” प्रशिक्षण कार्यशाला का आगाज किया गया। कार्यक्रम के शरुआत में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ने प्रशिक्षक का परिचय देते हुए छात्राओं को कार्यशाला के उदेश्य और मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की। इस कार्यशाला का संचालन शिवम ब्यूटी क्लिनिक, ऐलनाबाद की प्रसिद्ध ब्यूटी एक्सपर्ट नीरज कटारिया द्वारा किया गया। कार्यशाला के दौरान छात्राओं को ब्यूटी एवं वेलनेस से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक तकनीकों जैसे स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप, पर्सनल ग्रूमिंग तथा इस क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पहले दिन के प्रथम सत्र में उन्होंने एलोवेरा, सरसों के तेल, देसी घी और बासी लार के उपयोग के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए ब्यूटी और वेलनेस से संबंधित जानकारी दी।

सर्दी के मौसम में हाथ और पैरों की त्वचा को साफ़ करने के लिये मसाज करने और एक्यूप्रेशर के तरीक़े और फायदे भी बताए।दूसरे सत्र में हेयरफॉल और हेयर ऑयल, हेयर केयर, हेयर मसाज के बारे में जानकारी दी। ब्यूटी और वेलनेस से संबंधित नेचुरल टिप्स के बारे में विस्तार से व्यवहारिक जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्रों में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञ से सीधे संवाद कर अपने प्रश्नों का समाधान प्राप्त किया। कार्यशाला के पहले दिन के समापन अवसर पर महाविद्यालय की ओर से श्रीमती नीरज कटारिया का आभार व्यक्त किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएँ छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होती हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
