- गणपति मोटर्स पर कम डाउन पेमेंट में वाहन खरीदने का मौका, हर खरीद पर लैपटॉप बैग फ्री और एक्सचेंज पर 1,000 रुपए तक का बोनस
हनुमानगढ़। नवरात्र और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए टाउन में जंक्शन रोड स्थित बजाज कंपनी के अधिकृत डीलर मै. गणपति मोटर्स पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर शुरू किए गए हैं। ‘त्योहारों की उमंग-बजाज के संग’ अभियान के तहत कम डाउन पेमेंट, निश्चित उपहार, लक्की ड्रॉ और एक्सचेंज बोनस जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रतिष्ठान संचालक गोविंद सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रत्येक वाहन खरीद पर ग्राहकों को लैपटॉप बैग मुफ्त दिया जा रहा है। प्रत्येक बुकिंग पर निश्चित उपहार भी मिलेगा। एक्सचेंज में वाहन देने वाले ग्राहकों को एक हजार रुपए तक का बोनस दिया जा रहा है। वहीं, लक्की ड्रॉ में एक एलईडी टीवी, पांच मिक्सर-ग्राइंडर और 11 ट्रॉली बैग रखे गए हैं। बजाज पल्सर 125 पर 2,500 रुपए की विशेष छूट का ऑफर भी दिया जा रहा है।
चेतक, पल्सर और प्लेटिना की मांग
गोविंद सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतिष्ठान पर अच्छी माइलेज वाले दोपहिया वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक वाहन चेतक भी उपलब्ध है। ग्राहकों में चेतक, पल्सर और प्लेटिना को लेकर विशेष रुझान देखने को मिल रहा है। त्योहारों के मद्देनजर हाल ही में 400 दोपहिया वाहन मंगवाए गए हैं और एडवांस बुकिंग जारी है। एडवांस बुकिंग करवाने वाले ग्राहकों को पानी की बोतल उपहार में दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पल्सर नए डिजाइन में उपलब्ध है, जबकि प्लेटिना नए रंगों में आई है। बेहतर माइलेज के कारण प्लेटिना भी ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। प्रतिष्ठान पर 11,000 रुपए और 8,888 रुपए से शुरू होने वाले डाउन पेमेंट विकल्पों के तहत भी ऑफर दिए जा रहे हैं।
