
हनुमानगढ़। पीलीबंगा तहसील की ग्राम पंचायत पंडितांवाली में युवा परिवार वैलफेयर फाउंडेशन व श्री जगदम्बा चैरिटेबिल आई हॉस्पिटल की ओर से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपने नेत्रों की जांच करवाई। शिविर के दौरान पांच ऑपरेशन भी नि:शुल्क किए गए। डॉ. कृष्णवीर ने ग्रामीणों को नेत्रों की देखभाल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। ग्राम पंचायत प्रशासक कुलदीप जाखड़ और सचिव सुरेंद्र सूफी ने जनसेवा के ऐसे कार्यांे की महत्ता पर जोर दिया। फाउंडेशन के संस्थापक विक्रम रामगढ़िया ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर दीपक, भगवानाराम, जीत, सुनील, ग्राम विकास अधिकारी गिरिराज मीणा मौजूद रहे।
