पीलीबंगा। धानमंडी जाखड़ांवाली में स्नैक मास्टर अमर मायल की पहली बरसी पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विमला कस्वां, ब्लड मैन ऑफ इंडिया अमरसिंह नायक, भाजपा नेता सुशील गोदारा ने स्वर्गीय अमर मायल को पुष्प अर्पित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि विमला कस्वां ने बताया कि मैं खुद 60 बार से ज्यादा रक्तदान कर चुकी हूं।

अब महिलाएं खुलकर रक्तदान जैसा पुनित कार्य कर रही हैं। सुशील गोदारा कहा कि अमर मायल को इलाके में हजारों सांपों को घरों से सुरक्षित निकाल कर जंगल में छोड़ा था।अमरसिंह नायक ने राजस्थानी भाषा में छपे बैनर, पोस्टर देखकर राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। डॉ रामकुमार भादू ने राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए युवाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष रामदेव बेरवाल, महेन्द्र बेरवाल, एडवोकेट संजीव भादरा ने भी विचार रखे। राजस्थानी गायक नरेन्द्र खटोड़ ने ‘भूल्यां तो किंया सरसी, यादां म्हारै गावां री’ गीत के माध्यम से अमर मायल को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्तदान शिविर में कुल 71 युनिट रक्त संग्रहित हुआ। शिविर में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। शिविर में धारूराम मायल, श्रीराम मायल, डीपी रणजीतपुरा, स्नैक सेवर सुरेन्द्र रोझी, महेंद्र मायल, बेगराज इंदलिया, डॉ रामकुमार भादू, पूनम सिंहमार, प्रहलाद छाछिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। राजस्थानी में मंच संचालन हरीश हैरी, राकेशनाथ ने किया। शिविर में अतिथियों ने रक्तदाताओं को ठेट राजस्थानी में लिखे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मोनू रामकां ने सभी का आभार व्यक्त किया।
