हनुमानगढ़। राष्ट्रीय युवक परिषद की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस मौके पर परिषद का विस्तार करते हुए परामर्श समिति का गठन किया गया। इसमें निहाल सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने उम्मीद जताई कि निहाल सिंह के परिषद से जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और गति मिलेगी। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने निहाल सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परिषद के सदस्यों ने सामाजिक सरोकारों, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, सेवा कार्यांे के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर अपने विचार रखे। इस मौके पर रामकरण वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, महेंद्र सोनी, रामलाल कांवलिया, रामगोपाल सेन, गिरिराज शर्मा, शंकर सैनी, सचिन त्यागी, सचिन वॉट्स, कोडाराम मौजूद रहे।
