नोहर। स्थानीय ज्ञान मंदिर स्कूल के पास गौरव पथ रोड पर सफाक सोलर शॉप का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी एवं जिला फुटबॉल संघ के सचिव शशिकांत शर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सफाक सोलर के प्रोपराइटर नदीम खान ने बताया कि उनकी शॉप पर टाटा, अदानी, वारी सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के सोलर सिस्टम उपलब्ध हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सोलर सिस्टम लगवाने से पहले एक बार उनके कार्यालय में अवश्य विजिट करें, ताकि बेहतर मार्गदर्शन और उपयुक्त विकल्प उपलब्ध कराए जा सकें।

कार्यक्रम में शराफत अली प्रधान, फुटबॉलर गुलफान खान, शरीफ मोहम्मद, साजिद खान, पार्षद प्रतिनिधि मजीद खान, सलीम आडवाणी, जाकिर पठान (पुलिस), शेर खान पठान, रघुवीर (बिजली बोर्ड), आरिफ खान (मार्बल), आरिफ टाक सहित शहर के सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने सोलर ऊर्जा को पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसकी अधिक से अधिक उपयोगिता पर जोर दिया।
संवाददाता- संतोष कंकर
