हनुमानगढ़। राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, नई दिल्ली की ओर से सिंधी लैंग्वेज लर्निंग कोर्स स्कीम के तहत भारतीय सिंधु सभा राजस्थान न्यास के माध्यम से सिंधी लैंग्वेज लर्निंग कोर्स परीक्षा-2025 राजस्थान के 25 केन्द्रों पर सम्पन्न कराई गई। हनुमानगढ़ में इस परीक्षा का आयोजन भारतीय सिंधु सभा राजस्थान न्यास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र तीर्थानी व हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर संभाग प्रभारी घनश्याम दास हरवानी, पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष खजानचन्द शिवनानी, जंक्शन इकाई अध्यक्ष धर्मदास सावलानी, टाउन इकाई अध्यक्ष मनोहर बाबानी की मौजूदगी में हुआ। सोमवार को यह परीक्षा सिंधी मोहल्ला स्थित शिशु शिक्षा सदन उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई। जिला परीक्षा प्रभारी घनश्याम दास मेघवानी ने बताया कि राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, नई दिल्ली की ओर से तीन प्रकार के कोर्स करवाए जाते हैं। इनमें सिंधी सर्टिफिकेट कोर्स, सिंधी डिप्लोमा कोर्स और सिंधी एडवांस डिप्लोमा कोर्स शामिल है। इन कोर्सेज की सिंधी भाषा अध्ययन केन्द्र पर एक अक्टूबर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक कक्षाएं नियमित रूप चलाई जा रही थीं और निर्धारित पाठ्यक्रम को पूर्ण करवाया गया। परीक्षा के लिए 273 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 213 बच्चे उपस्थित रहे। सभी परीक्षार्थियों को भारतीय सिंधु सभा जंक्शन इकाई की ओर से पुरस्कृत किया गया। परीक्षा का अवलोकन पूज्य सिंधी पंचायत व भारतीय सिंधु सभा के पदाधिकारी मुरलीधर सखीजा, पवन टेकवानी, टीकम कटारिया, आसनदास रुघुवानी, प्रेम पेशवानी, मोहन भारवानी, प्रदीप ज्ञानानी ने किया।
