हनुमानगढ़। महिला थाना पुलिस ने पीटा एक्ट के मामले में दो महिला स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर इनाम भी घोषित था। थाना प्रभारी रजनदीप कौर ने बताया कि 2015 में थाना में दर्ज हुए पीटा एक्ट के मामले में प्रिया रोशन और रीना फरार चल रही थीं। उनकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की ओर से स्थाई वारंट जारी किया गया था। दोनों पर पुलिस अधीक्षक की ओर से पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। सोमवार को एएसआई सुखविन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने स्थाई वारंटी प्रिया रोशन (37) पत्नी खलील रहमान निवासी चन्दननगर हुगली पीएस हुगली पश्चिम बंगाल, नोयड़ा, दिल्ली व रीना उर्फ काजल यादव (45) पत्नी बृजेश यादव निवासी अनोनी सोना तहसील साहिदपुर जिला गाजीपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एएसआई सुखविन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल द्रोपदी शामिल रहे। इस कार्यवाही में एएसआई सुखविन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही।
