ऐलनाबाद। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को लघुसचिवालय स्थित सभागार मेंं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त विरेंद्र सहरावत के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में रानियां तहसीलदार शुभम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान तहसीलदार शुभम शर्मा ने कहा हम सभी को वोट का समान रूप से अधिकार प्राप्त है। सभी नागरिकों को न केवल अपने अधिकारों बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए और मजबूत लोकतंत्र निर्माण के लिए ज्यादा से ज्यादा मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा न केवल स्वयं मताधिकार को लेकर जागरूक हों, बल्कि अपने आस-पास में भी इस बारे आमजन को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को जाति, धर्म से ऊपर उठकर तथा बिना किसी प्रलोभन के सही व्यक्ति की पहचान कर अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित सभी को मतदाता शपथ भी दिलाई और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर तहसीलदार चुनाव हनुमान दास, निर्वाचन कानूनगो देवेंद्र, सहायक सुरेश कुमारी, महेंद्र सिंह, जगदीश, नरेश ग्रोवर आदि मौजूद रहे।

विद्यार्थियों व श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ हुए सम्मानित :
इस अवसर पर मतदाताओं में जागरूकता लाने व उनकी चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों पर आधारित पोस्टर, निबंध व प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों बीरा, सुमित, मोहिनी, गुरमनदीप, तमन्ना, वीरपाल कौर, निर्मल, सुमन, अर्शप्रीत कौर, तमन्ना, हरमन कौर, प्रियांशु कुमारी, निर्मल, गुंजन, अमन कुंदन, प्रीति, किरण सहारण, मोनिका, रूद्र प्रकाश सिंह, युवराज, खुशबू, मोहित कुमार को सम्मानित किया गया। इसके अलावा उत्कृष्टï कार्य करने वाले बीएलओ को भी सम्मानित किया गया।
