ऐलनाबाद। ऐलनाबाद थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस मामले में वांछित भगोड़े आरोपी को ऐलनाबाद क्षेत्र से काबू कर लिया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रगट सिंह ने बताया कि माननीय अदालत द्वारा आरोपी को बार-बार नोटिस देने पर भी आरोपी अदालत में हाजिर नही आया। माननीय अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर माननीय अदालत ने आरोपी अजीत सिंह को 3 अक्टूबर 2023 को पी.ओ. घोषित किया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में सीआरपीसी की की धारा 174-ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी। ऐलनाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि ऐलनाबाद थाना पुलिस की एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अजीत कुमार पुत्र नंदराम निवासी काशी का बास ऐलनाबाद को काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।
