टिब्बी। पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा गांव चंदूरवाली टिब्बी हनुमानगढ़ में निःशुल्क शिक्षा केंद्र पूनम की पाठशाला का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट की निःशुल्क शिक्षा अभियान संयोजक और अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा एम्बेसडर डॉ पूनम प्रजापति भारतीय, मुख्य अतिथि सत्य रतिवाल पीड़ितों शोषितों की आवाज, रणजी खिलाड़ी रविन्द्र वर्मा, पैरा खिलाड़ी रजनी वर्मा मेरा युवा भारत के भीमसैन पटीर और अनूपगढ़ घड़साना ब्लॉक प्रभारी शंकर लाल वर्मा के हाथों किया गया। कार्यक्रम में पूनम भाटी पत्नी इंद्रसेन चौहान और सोमा भाटी पत्नी प्रेम चौहान द्वारा अतिथियों के तिलक कर स्वागत अभिनंदन किया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि सत्य रतिवाल ने कहा पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रामकरण पूनम प्रजापति पिछले 20 सालों से निःशुल्क शिक्षा अभियान चलाकर झुग्गी झोंपड़ी कच्ची बस्ती में अपना समय दान कर रहे हैं। ये वर्तमान में फुले दंपती से कम नहीं है। आज ये आर्थिक स्थिति से कमजोर बेटियों को राष्ट्रपति भवन संग्रहालय भ्रमण, जयपुर, दिल्ली में नेशनल लेवल पर प्रतिभाओं को चयन कर सम्मानित कर रहे हैं। ग्रामीणों को इनका भरपूर सहयोग और साथ देना चाहिए। रणजी खिलाड़ी रविन्द्र वर्मा ने कहा पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इनके जरिए हम जैसे युवा आज आगे बढ़ रहे हैं। मेरा युवा भारत के भीमसैन पटीर ने कहा शिक्षा से ही समाज में परिवर्तन आएगा और हम सभी पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट के साथ हैं।

पाठशाला के लिए प्रेरक बने शंकर लाल वर्मा ने कहा डॉ पूनम प्रजापति भारतीय और रामकरण प्रजापति ने अपने जीवन में अमूल्य त्याग कर जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की तरफ नई दिशा दी है। आज हम सब मिलकर इनका साथ दें और टीम को आगे बढ़ाएं। हेल्थ कोच गीता वर्मा ने कहा हम भी स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अभियान चला रहे हैं। कार्यक्रम में निःशुल्क शिक्षा देने वाली केंद्र संचालिकाओं पूनम भाटी, धनवंतरी प्रजापति, भागवंती प्रजापति, पूजा भोभरिया सुमन कुंडलवाल, रचना को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रतिभाओं अतिथियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सामाजिक कार्यकर्ता और जादूगर रामकरण प्रजापति ने बच्चों को मनोरंजन हेतु मैजिक शो किया।कार्यक्रम में भावना रानी, ज्योति वर्मा, मांगीलाल वर्मा रिंकल प्रजापति, तानिया प्रजापति, आरुषि प्रजापति सिंगर मंजू गहलोत, सुगना देवी, सुनीता देवी सरोज, कुम्भा राम, श्योपत, शंकर दास, मंजू सेवटा, एकता मान, प्रमिला मेघवाल आदि उपस्थित रहे।
