हनुमानगढ़। जंक्शन थाना अधीन सुरेशिया चौकी पुलिस ने बाइक पर 47 पव्वे देशी शराब का परिवहन करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सुरेशिया चौकी के एएसआई सुभाषचन्द्र सोमवार रात्रि को टीम के साथ गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान टीम ने बाइपास रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में एक बाइक को रूकवाया तो उस पर दो जने सवार थे। उनके पास देशी शराब से भरे 47 पव्वे मिले। टीम ने शराब बरामद कर बाइक जब्त की। मौके से रमेश कुमार (30) पुत्र राजाराम माली निवासी गोगामेड़ी के पास वार्ड नम्बर 60, सुरेशिया, जंक्शन व रमेश (26) पुत्र दिनेश कुमार माली निवासी वार्ड नम्बर 27, पारीक कॉलोनी, टाउन को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। जांच एसआई चुकां कर रही हैं।
