रावतसर। न्यू आरजे व्हाइट हाउस पर महाराजा सूरजमल यूथ ब्रिगेड और राजस्थान युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कस्वां के नेतृत्व में महाराजा सूरजमल की 319वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। संजीव कस्वां ने कहा कि महाराजा सूरजमल एक अजेय योद्धा थे, जिन्होंने अपने शौर्य और साहस से इतिहास में अपनी अमिट छाप छोड़ दी। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने महाराजा सूरजमल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हरदत्त कस्वा, पारीक बंशीधर धानसिया, रामसिंह जी धानसिया, नगरपालिका उपाध्यक्ष हेमन्त पचार, हीरालाल कस्वां, प्रेम जाखड़, साहबराम कस्वां, संदीप जाखड़, जगदीश कस्वां, मदन सहारन, सुरेश भारी, कपिल जोशी, मोहन निम्मिवाल, नरेश सिगची प्रकाश कस्वां, अजय सुड्डा, उदमी शर्मा, अजय कस्वां, प्रेम मेडिकल, अनिल छिम्पा, रायसिंह भादू, ओम ज्याणी, रुद्र प्रताप कस्वां, रोहिताश गाट, राहुल नाइ, रमेश गाट, जतिन कस्वां, विवेक, नरेश वर्मा, कृष्ण सोनी, सुरेंद्र, गुरदयाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
