नोहर। नोहर थाना पुलिस ने 18.85 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण की जांच में पुलिस जुटी है। पुलिस के अनुसार नोहर थाना के एसआई नरेन्द्र कुमार मय टीम सोमवार देर शाम को गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान टीम ने कस्बा नोहर में साहवा बाइपास पर वेदप्रकाश (28) पुत्र मुखराम मेघवाल निवासी वार्ड 24, नोहर के कब्जे से 18.85 ग्राम हेरोइन बरामद की। टीम ने वेदप्रकाश को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया। अनुसंधान थाना प्रभारी अजय गिरधर कर रहे हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई नरेन्द्र कुमार, हैड कांस्टेबल कालूराम, कांस्टेबल विक्रम सिंह, रामहरि व राजकुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई में कांस्टेबल विक्रम सिंह का विशेष योगदान रहा।
