नोहर। एपेक्स क्लब नोहर की आम बैठक स्थानीय ऑडिटोरियम में संयोजक विनोद गोल्याण की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में क्लब के वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति रही, जिनमें लाइफ गवर्नर रफीक चौहान, संस्थापक सदस्य कमल चाचाण, सुभाष चंद्र इन्दोरिया, योगेश धेरड़, सुशील शर्मा, बजरंग लाल स्वामी सहित अनेक गणमान्य एपेक्सियन शामिल रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से युवा उद्यमी अनुज खदरिया को पुनः एपेक्स क्लब नोहर का अध्यक्ष चुना गया।

वहीं कमल कौशिक को दोबारा सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई तथा ख्यातनाम भवन डिजाइनर इंजीनियर गोपाल स्वामी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष अनुज खदरिया ने अपने संबोधन में कहा कि वे वरिष्ठ एपेक्सियन के मार्गदर्शन और सभी सदस्यों के सहयोग से क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि एपेक्स क्लब नोहर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।
संवाददाता- संतोष कंकर
