ऐलनाबाद। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की रानियां थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रानियां में स्थित एक दुकान से तांबे की तार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि दुकान मालिक लखविंद्र सिंह पुत्र बोहर सिंह निवासी वार्ड नंबर 9 रानियां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 17 फरवरी की दोपहर में कुछ अज्ञात युवकों ने दुकान के अंदर घुस कर दुकान से 15 किलो तांबे की तार चोरी कर मौका से फरार हो गए । रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि दुकान मालिक की शिकायत के आधार पर थाना रानियां में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई । जांच के दौरान रानियां थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी पवन कुमार उर्फ पोनिया पुत्र बीरबल निवासी गांव मुस्ली जिला सिरसा को सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है । उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा तांबे की तार बरामद कर ली है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा ।
