ऐलनाबाद। राजकीय महाविद्यालय, ऐलनाबाद के प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार तथा सर छोटू राम कालेज ऐलनाबाद.के चेयरमैन चौधरी रणजीत सिंह के बीच एक ‘मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग ‘साइन किया गया। जिसके अंतर्गत दोनों महाविद्यालयों के बीच मानवीय एवं विभिन्न संसाधनों का आदान प्रदान कर महाविद्यालयों के चहुमुखी विकास का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा.सज्जन कुमार ने कहा कि निश्चित रूप से यह’ मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग’ राजकीय महाविद्यालय ऐलनाबाद के विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिग पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा इससे दोनों महाविद्यालयों के बीच शैक्षणिक, साहित्य, सांस्कृतिक एवं शोध संबंधी गतिविधियों के आदान-प्रदान में सांझे आयोजनों से शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इस अवसर पर सर छोटू राम कालेज एलेनाबाद के चेयरमैन ने भी विश्वास दिलाया कि इस एम.ओ.यू. के माध्यम से राजकीय महाविद्यालय ऐलनाबाद के सहयोग एवं विद्यार्थियों के विकास के लिए पूर्ण प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर सर छोटू राम कालेज के चेयरमैन चौधरी रणजीत सिंह,राजकीय महाविद्यालय ऐलनाबाद के प्राचार्य डा . सज्जन कुमार के साथ, प्रो सुरेश कुमारी, प्रो अशोक कुमार, डा अनूप कुमार, डा. सुमित्रा सिंह व वेद सिंह भी मौजुद थे। उधर प्राचार्य डा.सज्जन कुमार की अध्यक्षता प्रो. राजवीर के संयोजन में चल रहे एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर के थीम “ यूथ फ़ॉर माई भारत और यूथ फॉर सतत् विकास “ के अन्तर्गत छठे दिन की शुरुआत सभी के सरस्वती वंदना तथा लक्ष्य गीत से तथा योग कक्षा के साथ की गई।यह शिविर के अंतर्गत योगाभ्यास का अंतिम दिवस था। इस अवसर पर विशेष रूप से छात्राओं के लिए विशेष योग सत्र आयोजित किया गया।इसके पश्चात रेड क्रॉस सिरसा के श्री गुरचरण सिंह द्वारा विस्तृत रेड क्रॉस प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्राथमिक उपचार की तकनीकों -घाव पर पट्टी बांधना, रक्तस्राव रोकना, जलने की स्थिति में उपचार, बेहोशी की अवस्था में सहायता तथा सीपीआर की जानकारी प्रदान की। साथ ही सड़क दुर्घटना जैसी आपात परिस्थितियों में घायलों की सुरक्षित सहायता करने के व्यवहारिक उपाय भी समझाए।अगले सत्र में कार्यक्रम अधिकारी श्री राजवीर सिंह द्वारा व्यक्तित्व विकास विषय पर व्याख्यान दिया गया।दोपहर के भोजन उपरांत डॉ. पूजा द्वारा “अध्यात्म” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया, जिसमें जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व एवं मानसिक शांति के उपायों पर प्रकाश डाला गया।दिन का समापन खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
