संगरिया। संगरिया थाना पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध हथियार रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, राजेन्द्र प्रसाद उप निरीक्षक मय पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान सड़क आम नुकेरा से चक हीरा सिंह वाला रोही लम्बी ढाब क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस ने एक युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना संगरिया में अभियोग संख्या 119/2026 धारा 03/25 (1-बी) (ए) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र चानण सिंह जटसिख, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 07 नुकेरा, थाना संगरिया के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार रखने के संबंध में पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। इस प्रकरण का अनुसंधान राजेन्द्र चोटिया सहायक उप निरीक्षक को सौंपा गया है। कार्रवाई में राजेन्द्र प्रसाद एसआई के साथ नौरंगलाल एएसआई, पांचुराम हेड कांस्टेबल तथा सीताराम कांस्टेबल पुलिस थाना संगरिया की विशेष भूमिका रही। पुलिस के अनुसार अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
