हनुमानगढ़। राजस्थान नाथ समाज युवा प्रकोष्ठ की बैठक जंक्शन स्थित योगी नाथ धर्मशाला एवं गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित हुई। समाज के गणमान्य सदस्यों की मौजूदगी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता विनोद कुमार भादू ने की। बैठक में समाज के लिए समाधि स्थल एवं भूमि आवंटन की मांग को लेकर एकजुट होकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। साथ ही धर्मशाला एवं गुरु गोरखनाथ मंदिर के निर्माण और सुचारु संचालन के उद्देश्य से समिति के गठन पर भी चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें देवेन्द्र सिंह को अध्यक्ष, आदित्य योगी को उपाध्यक्ष, राजू नाथ को सचिव तथा महेन्द्र योगी को संगठन मंत्री चुना गया। इसके अलावा सात अन्य सदस्यों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया। बैठक में कमल योगी, भगवान नाथ, प्रेमनाथ, हंसराज पूनिया, कृष्ण गोपाल, पवन कुमार, राजू नाथ गुलिया, देवेन्द्र सिंह सहित समाज के कई अन्य नागरिक मौजूद रहे।
