filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: photo; hw-remosaic: false; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: 8; cct_value: 4920; AI_Scene: (200, 0); aec_lux: 248.30063; aec_lux_index: 0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0; albedo: ; confidence: ; motionLevel: 0; weatherinfo: null; temperature: 43;
भादरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत वैल्यू एजुकेशन पर एकदिवसीय कार्यशाला में नैतिक शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। इस कार्यशाला में एसकेएम पब्लिक स्कूल, ग्रामोत्थान विद्यापीठ के पांच शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता कर नवीन शिक्षण पद्धतियों और मूल्यों पर आधारित शिक्षा के तरीकों को समझा। विद्यालय के प्राचार्य एस.के. मुरारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यशाला सनराइज पब्लिक स्कूल, शेरड़ा (भादरा) में आयोजित की गई थी, जिसमें शिक्षक आस मोहम्मद खान, योगेश भोबिया, नीतू त्यागी, अन्नू बिश्नोई एवं डोली लूना ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने इस बात पर विस्तार से चर्चा की कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि छात्रों में नैतिक मूल्यों का विकास भी उतना ही आवश्यक है। कार्यशाला में शिक्षकों को यह बताया गया कि किस प्रकार नियमित पाठ्यक्रम के साथ-साथ नैतिक शिक्षा को प्रभावी ढंग से जोड़ा जा सकता है। इसमें गतिविधि-आधारित शिक्षण, संवादात्मक पद्धतियां, तथा वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से छात्रों में जिम्मेदारी, ईमानदारी और संवेदनशीलता जैसे मूल्यों का विकास करने पर बल दिया गया। कार्यशाला से लौटने के बाद इन शिक्षकों ने विद्यालय में अन्य स्टाफ के लिए भी एक विशेष सत्र आयोजित किया। प्राचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित इस आंतरिक कार्यशाला में सभी शिक्षकों को सीखे गए नवीन शिक्षण तरीकों और मूल्य-आधारित शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। इस पहल का उद्देश्य पूरे विद्यालय में एक सकारात्मक और मूल्यपरक शिक्षण वातावरण तैयार करना है। प्राचार्य मुरारी ने कहा कि आज के समय में नैतिक शिक्षा केवल एक विषय नहीं, बल्कि संपूर्ण शिक्षा प्रणाली का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों को नई दिशा देने के साथ-साथ छात्रों के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
