हनुमानगढ़। महावीर इंटरनेशनल के क्षेत्रीय एवं संभागीय पदाधिकारियों की ओर से शनिवार को हनुमानगढ़ केन्द्र का दौरा किया गया। प्रतिनिधिमंडल में रीजन-5 के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, क्षेत्रीय सचिव संतोष बांठिया, संभागीय अध्यक्ष टोडरमल चौपड़ा, गवर्निंग काउंसिल सदस्य राजेंद्र बैद सहित केन्द्र अध्यक्ष गौरव जैन शामिल रहे। उन्होंने जंक्शन स्थित महावीर भवन में आयोजित बैठक में हनुमानगढ़ वीर-वीरा केन्द्र के सदस्यों के साथ विभिन्न सेवा योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। संभागीय अध्यक्ष टोडरमल चौपड़ा ने केन्द्र की मिनट बुक, प्रोजेक्ट रिपोर्ट एवं अन्य अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए सभी रिपोर्ट प्रत्येक माह की 7 तारीख तक प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल जागरूकता कैंप आयोजित करने और सेवा कार्यां को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। रीजन-5 के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने सदस्य संख्या बढ़ाने, स्थायी प्रोजेक्ट अपनाने तथा कम संसाधनों से छोटे स्तर पर शुरुआत कर उन्हें विकसित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने एमआईएफ सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर भी बल दिया। रीजनल सचिव संतोष बांठिया ने एसएनएस फाउंडेशन गुरुग्राम के पोस्टर का विमोचन करते हुए योजना का अधिक प्रचार-प्रसार करने की बात कही, ताकि जरूरतमंद बेरोजगार युवाओं को इसका लाभ मिल सके। जोन के सीएसआर फंड कन्वीनर जयपाल जैन ने महावीर इंटरनेशनल के नए प्रोजेक्ट महावीर ब्लड बैंक की जानकारी देते हुए इसे मानव सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। ई-चौपाल की जोन कन्वीनर पूजा जैन ने भी योजना से संबंधित जानकारी साझा की। वीरा केन्द्र अध्यक्ष कंचन गुप्ता ने केन्द्र की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यां की जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं में बढ़ते कैंसर रोग की रोकथाम के लिए जल्द ही वैक्सीनेशन प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। केन्द्र अध्यक्ष गौरव जैन ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल हनुमानगढ़ केन्द्र ब्लड बैंक स्थापना के लिए दृढ़ संकल्पित है और इस दिशा में प्रयास जारी हैं। बैठक में केन्द्र सचिव दीपक गोयल, डिप्टी डायरेक्टर सुरेंद्र कोठारी, आनंद जैन, सचिव रितिका छाबड़ा, उपाध्यक्ष डॉ. दीपिका जैन, आविशी छाबड़ा, प्रेक्षा बांठिया, देविका कोठारी मौजूद रहे।
