हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ के निवासी रवि कुमार पुत्र मालाराम को देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में मानद डॉक्टरेट (विद्या उपाधि) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे हनुमानगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। सम्मान प्राप्त कर हनुमानगढ़ लौटने पर ईडीएस आरोग्य टीम की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस मौके पर मौजूद गणमान्य नागरिकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाजहित में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करते रहने की आशा व्यक्त की। रवि कुमार, एक समर्पित एवं प्रेरणादायक समाजसेवी के रूप में अपनी विशेष पहचान रखते हैं। विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। उन्होंने महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं को समझते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए नि:शुल्क महिला टॉनिक वितरण जैसे सराहनीय कार्य किए, जिससे अनेक महिलाओं को लाभ मिला और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया।
