हनुमानगढ़। भादरा थाना पुलिस ने 1.81 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस अग्रिम अनुसंधान में जुटी है। पुलिस के अनुसार भादरा थाना के एसआई साहबराम पुलिस टीम के साथ रविवार देर शाम को गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान टीम ने भादरा कस्बे में रामतलाई पुलिया के पास, कच्चे रास्ते पर एक युवक को शक के आधार पर रुकवाकर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1.81 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। टीम ने मौके से गणेश (24) पुत्र मांगीलाल आचार्य निवासी वार्ड नंबर 12, समाध भवन के पास, भादरा को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान थाना प्रभारी हनुमानाराम बिश्नोई की ओर से शुरू किया गया।
