नोहर। कस्बे के टेस्ला पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल की छात्रा रवीना ने 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। रवीना की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और परिजनों में खुशी का माहौल है। वहीं स्कूल के ही छात्र दुष्यंत ने 98.83 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। दुष्यंत के उत्कृष्ट परिणाम से स्कूल का परीक्षा परिणाम और भी बेहतर हुआ है। विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने दोनों विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि स्कूल के छात्र लगातार बेहतर परिणाम दे रहे हैं।

