हनुमानगढ़। भगवान श्री परशुराम के प्राकट्य दिवस 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर परशुराम चौक में सामूहिक पूजा-अर्चना तथा सांयकाल भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सोमवार को सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक सेक्टर 6 स्थित सामुदायिक केन्द्र में आयोजित की गई। महासभा के जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद शर्मा ने बताया कि 19 अप्रैल को सुबह 7.15 बजे परशुराम चौक पर सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। आशीष पारीक ने बताया कि पूजा-अर्चना के पश्चात भगवान परशुराम की रथ यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में परशुराम चौक के सौंदर्यकरण को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कमेटी के सदस्य शांति प्रकाश बिस्सा, गोपाल शर्मा और नरेश पुरोहित ने जानकारी दी कि चौक की साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं लाइट डेकोरेशन का कार्य करवाकर इसे आकर्षक रूप दिया जाएगा। साथ ही गोपाल शर्मा की ओर से सायंकाल में परशुराम चौक पर भव्य आतिशबाजी की घोषणा भी की गई, जो आयोजन का मुख्य आकर्षण होगी। सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा एवं आशीष पारीक ने सभी समाजजनों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने घरों में सायंकाल के समय 11-11 दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान परशुराम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करें और इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने सभी कार्यक्रमों की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में रामानंद बोहरा, चिरंजीलाल शर्मा, भीमसेन पारीक, सतीश शर्मा, अशोक व्यास, पुरुषोत्तम कौशिक, रमेश कौशिक, मनोज शर्मा, साहबराम शर्मा, लोकराज शर्मा, इंदु तिवारी, प्रवीण तिवारी, मूलचंद शर्मा, विजय शर्मा, सुधीर दाधीच, मुकेश महर्षि, राजकुमार महर्षि, महेंद्र तिवाड़ी, लोकेश शर्मा, अजय शर्मा, हेमन्त शर्मा, नरेश शर्मा, चन्द्रभान तिवारी, सतपाल शर्मा, कालूराम, हिमांशु शर्मा, सतीश कुमार, सुनील, बंशीलाल सारस्वत, प्रवीण शर्मा, रजत शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, एकलव्य तिवाड़ी, नरेंद्र शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, गोपाल शर्मा, हेमन्त शर्मा, हेमांग शर्मा, युवान शर्मा, महेंद्र शर्मा, शैलेन्द्र जोशी मौजूद रहे।
