हनुमानगढ़। जंक्शन के श्री बालाजी सेवा दल सुंदरकांड मंडल के सदस्यों की ओर से सर्दी में जरूरतमंद बच्चों को राहत पहुंचाने की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए बुधवार को दो केएनजे स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत 27 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान श्री बालाजी सेवा दल सुंदरकांड मंडल के अध्यक्ष विनोद भाटी ने बच्चों को स्वेटर वितरण कर उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया। इस मौके पर सेवा दल के सदस्य नरेंद्र सिंह, राजू गहलोत, गंगासागर यादव, प्रवीण सेतिया, साजन जांटीवाल, राज तिवाड़ी, दीपक बजाज, निलेश मंगवाना मौजूद रहे।
