ऐलनाबाद। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फतेहाबाद यूनिट ने 3600 अवैध नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल तस्करी के मामले मे कार्यवाही करते हुए राजस्थान के झुंझुनू से तीन आरोपी नशा तस्करो को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। यूनिट प्रभारी उप-निरीक्षक तरसेम सिंह ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा के दिशानिर्देशानुसार और उप पुलिस अधीक्षक जगजीत सिंह के मार्गदर्शन में एएसआई हेमराज के नेतृत्व में यूनिट की एक टीम ने तीन अंतरराजीय नशा तस्करों सुभाष सैनी पुत्र हरी राम सैनी व आशीष स्वामी पुत्र सुरेन्द्र स्वामी और संदीप कुमार पुत्र राजपाल को काबू किया है। तीनों आरोपियों को झुंझनु, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 01 दिसंबर 2025 को थाना सदर फतेहाबाद मे दर्ज 3600 अवैध नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल की तस्करी के मामले मे नशीले कैप्सूलो के साथ दो आरोपियों दिनेश पुत्र चिरंजी लाल और दीपक कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी गाँव महनसर, जिला झुंझुनूं, राजस्थान को फतेहाबाद मे नैशनल हाईवे न. 9 पर स्थित गांव बडोपल मे नहर के पास से गिरफ्तार किया था। मामले मे आगे कार्यवाही करते हुए पुलिस राजस्थान के झुंझनु जिले के रहने वाले तीन आरोपियों को काबू किया। मामले मे अब तक कुल 6 आरोपियों को काबू किया जा चुका है। आगे आरोपियों को गिरफ्तार करके आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी।
उप-निरीक्षक तरसेम सिंह ने आगे कहा कि हरियाणा एनसीबी समाज से इस बुराई को जड़ से मिटाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिस प्रकार अब इस मुकदमा में गांजा सप्लाई की चैन को तोड़ा है आगे भी करवाई जारी रहेगी।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित किसी भी जानकारी को बेझिझक साझा करें। सूचना देने के लिए एनसीबी नेशनल हेल्पलाइन 1933, ऑनलाइन पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 का उपयोग किया जा सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
