हनुमानगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डबली खुर्द की छात्रा गायत्री ने 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में आर्ट्स संकाय में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। गायत्री की इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। गायत्री ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता गोपी राम और माता पार्वती के मार्गदर्शन तथा शिक्षकों के सहयोग को दिया। गायत्री ने बताया कि उसका सपना आईएएस अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करने का है। उसकी इस सफलता पर विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
