नोहर। टेस्ला पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नोहर की होनहार छात्रा निधि ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निधि की इस उत्कृष्ट उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। विद्यालय के निदेशक, प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों ने निधि को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निधि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हो पाई। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि निधि की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि वह भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
