नोहर। प्राचीन शिव मंदिर पाठशाला में आगामी रामोत्सव धर्मयात्रा को लेकर पोस्टर विमोचन एवं पीले चावल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, मातृशक्ति तथा धर्मप्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत योगी बाबा पंचमनाथ जी महाराज एवं योगी गुरु गोपालनाथ जी महाराज द्वारा भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद रामोत्सव धर्मयात्रा समिति के संयोजक रमेश बडसीवाल के नेतृत्व में सुरेश पारीक, राजू सरावगी, गंगाराम पारीक, चौथमल पंडिया, महिपाल सैनी, सोनू शर्मा, जगदीश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, राकेश जोशी और भालाराम जांगिड़ सहित अन्य सदस्यों द्वारा पीले चावल का कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर योगी गोपालनाथ जी महाराज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए 2 अप्रैल को निकलने वाली विशाल रामोत्सव धर्मयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पारीक, डॉ. हंसराज शर्मा, डॉ. चंद्रप्रकाश जांगिड़, डॉ. गौतम स्वामी, इंजीनियर गोपाल स्वामी, जितेंद्र सोलंकी, राजेश कंकर, घनश्याम गुप्ता, बजरंग लाल शास्त्री, रणजीत बेनीवाल, गौरव पारीक, विशाल पारीक, अजय राठौड़, सोनू बाल्मीकि, रमेश पुष्करणा सहित सर्व हिंदू समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
