हनुमानगढ़। श्री रामनवमी, रामोत्सव एवं हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में रविवार, 29 मार्च को टाउन में जंक्शन रोड स्थित इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर के पास बंद पड़े रिलायंस पेट्रोल पंप स्थल पर सुंदरकांड महापाठ का आयोजन होगा। कार्यक्रम शाम 4.15 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

आयोजन में क्षेत्र के सुंदरकांड मित्र मंडल एवं विभिन्न भजन मंडलियों की ओर से सामूहिक सुंदरकांड महापाठ किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी एवं सर्व हिन्दू समाज के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इसी क्रम में विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड मंत्री पृथ्वीराज गोदारा, भगवान सिंह खुड़ी, नितिन बंसल, प्रदीप तिवाड़ी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहरवासियों को निमंत्रण पत्र वितरित कर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
