हनुमानगढ़। पीलीबंगा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 6 एसजीआर, भागसर के तीन खिलाड़ियों भानीराम पुत्र गंगाराम, भूपेंद्र कुमार पुत्र रामकुमार और रविन्द्र पुत्र भगवाना राम का चयन महाराष्ट्र में 2 अप्रैल से 6 अप्रैल तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनका चयन संगरिया में आयोजित अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया। चयन की खबर से स्थानीय समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर नेहरू युवा मंडल भागसर के अध्यक्ष भीमसेन पटीर, समाजसेवी राजेंद्र किरोड़ीवाल, ग्राम सहकारी समिति अध्यक्ष श्रवण गोदारा, शाला शिक्षक नरेश कुमार, गोपाल राठौड़, आदर्श विद्या मंदिर व्यवस्थापक श्रवण बिश्नोई, सतपाल राठौड़, करणी सिंह शेखावत सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और खिलाड़ियों को भविष्य में सफलता की शुभकामनाएं दी।
