हनुमानगढ़। होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैम्यूअल हैनीमेन की 271वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार को जंक्शन के न्यू सिविल लाइंस स्थित विनीत होम्योपैथिक चैरीटेबल क्लिनिक में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हनुमानगढ़ होम्योपैथिक प्रेक्टिशनर्स के अध्यक्ष डॉ. सुमित कुक्कड़, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. दलीप कालवा, डॉ. सिद्धांत गुप्ता, डॉ. श्वेता गुप्ता, डॉ. अंजना कामरा, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मुकुल सरकार, डॉ. नरेन्द्र सभरवाल, डॉ. सुभाष नोखवाल, डॉ. निधी बाजपेयी, डॉ. हर्षिता तायल, डिस्पेंसर लक्ष्मी सहित मौजूद अन्य होम्योपैथिक फिजिशियन ने डॉ. हैनीमेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर होम्योपैथिक फिजिशियन ने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति बहुत ही कारगर एवं प्रभावी पद्धति है। बशर्ते कि सही एवं गुणवत्तापूर्वक इलाज लिया जाए। संस्था के कार्यक्रम समन्वयक गौरव शर्मा ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार के लिए संकल्प दोहराया।
