नोहर। शिवाजी बस स्टैंड नोहर में रविवार को भादरा, सिरसा, ऐलनाबाद, रानिया एवं गौरीवाला रूट के बस ऑपरेटर यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1 अप्रैल से टोल टैक्स, टायर, स्पेयर पार्ट्स, चेसिस एवं बॉडी के बढ़े हुए दामों पर विस्तार से चर्चा की गई। बस ऑपरेटरों ने बताया कि लगातार बढ़ती लागत के कारण परिवहन संचालन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ऐसे में सभी ऑपरेटरों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए 15 अप्रैल 2026 से विभिन्न रूटों पर बस किराये में वृद्धि करने का फैसला किया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने की। इस दौरान बलजीत मलिक, रमन चचाण, सेठी महरिया, अमित प्रमोद, कैलाश सैनी एवं सुरेन्द्र राठौड़ सहित कई बस ऑपरेटर मौजूद रहे। यूनियन पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किराया बढ़ाने का निर्णय मजबूरी में लिया गया है, ताकि परिवहन सेवाओं का संचालन सुचारू रूप से जारी रखा जा सके।
संवाददाता- संतोष कंकर
